कोलकाता के काशीपुर में निर्माणाधीन इमारत में राजमिस्त्री मृत पाया गया

कोलकाता के काशीपुर में निर्माणाधीन इमारत में राजमिस्त्री मृत पाया गया

कोलकाता के काशीपुर में निर्माणाधीन इमारत में राजमिस्त्री मृत पाया गया
Modified Date: July 22, 2025 / 03:10 pm IST
Published Date: July 22, 2025 3:10 pm IST

कोलकाता, 22 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तरी कोलकाता के काशीपुर इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में मंगलवार को 37 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मिथुन मंडल के रूप में हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मंडल रतनपुर घाट के पास स्थित इमारत के निर्माण कार्य में शामिल था। वह एक राजमिस्त्री था।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा प्रीति नरेश

नरेश


लेखक के बारे में