जयपुर के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लगी, कोई हताहत नहीं : पुलिस

Ads

जयपुर के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लगी, कोई हताहत नहीं : पुलिस

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 01:30 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 01:30 PM IST

जयपुर, छह मार्च (भाषा) जयपुर के बिंदायका औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक कूलर बनाने वाले एक कारखाने में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इसके अनुसार, इस कारखाने में गैस सिलेंडर भी रखे थे जिनसे बड़े हादसे का खतरा था। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

इसके अनुसार, तीन मंजिला इमारत में आग लगी और इसकी ऊपरी मंजिल पर कई गैस सिलेंडर थे। दमकल कर्मियों ने अन्य बचाव कर्मियों की मदद से 11 सिलेंडर सुरक्षित रूप से निकाल लिए। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से आसपास के इलाके को बंद कर दिया था और यातायात अन्य मार्गों से निकाला गया।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा