मथुरा नाव हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा

Ads

मथुरा नाव हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 12:27 AM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 12:27 AM IST

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

मोदी ने हादसे में अपनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।”

भाषा

राखी पारुल

पारुल