Sadhvi Shraddha Gopal Viral Video: ‘चाय पीने वाले गौ-हत्यारे, उनमें और कसाइयों में कोई अंतर नहीं’.. इस साध्वी का बयान सुनकर आप भी पीट लेंगे माथा, खुद सुनें

Ads

Sadhvi Shraddha Gopal Viral Video: साध्वी श्रद्धा गोपाल का चाय पर विवादित बयान वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 08:37 AM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 08:37 AM IST

Sadhvi Shraddha Gopal Viral Video || Image- Social Media File

HIGHLIGHTS
  • साध्वी श्रद्धा गोपाल का चाय पीने वालों पर विवादित बयान
  • चाय पीने वालों को गौ-हत्यारा बताने पर लोगों में नाराजगी
  • धार्मिक प्रवचन के दौरान दिए बयान ने खड़ा किया नया विवाद

नई दिल्ली: धार्मिक की प्रवचनकर्ता और दीदी के नाम से मशहूर साध्वी श्रद्धा गोपाल का प्रवचन के दौरान, वहां मौजूद श्रद्धालुओं के बीच दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। (Sadhvi Shraddha Gopal Viral Video) साध्वी श्रद्धा गोपाल ने यह बयान चाय और चाय पीने वालों पर दिया है।

साध्वी श्रद्धा गोपाल ने व्यास पीठ से कहा कि, उन्हें यह बोलने में न कोई डर है और न ही कोई संकोच हैं कि, जो लोग चाही पीते है वह असली गौ हत्यारे है। उनमें और गौ-हत्यारों में बिल्कुल भी अंतर नहीं है। श्रद्धा गोपाल ने पूछा कि, चाय जब नहीं पीते थे तब भी हम ज़िंदा थे, क्या हमारे पूर्वज मर गए थे क्या? और आज भी बहुत लोग चाय नहीं पीते है तो उनके साथ क्या हुआ? वो आपसे दोगुना काम कर रहे होंगे। साध्वी ने आगे कहा कि, अगर चाय नहीं पीने से सिर दुखता है तो दुखने दो, अगर सर फट भी जाएँ तो भी हमें चाय नहीं पीना है। हालाँकि साध्वी के इस अजीबोगरीब बयान पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

कौन है साध्वी श्रद्धा गोपाल?

साध्वी श्रद्धा गोपाल हिन्दू धर्म की आध्यात्मिक वक्ता और कथावाचक हैं। श्रद्धा गोपाल का जन्म 07 जून 1995 में राजस्थान के बडोदिया, बांसवाडा,के ब्राह्मण शिक्षक दपंती के यहाँ हुआ था। वह धार्मिक प्रवचन, भजन और सत्संग के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान देती हैं। वे मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण, राम कथा, भागवत कथा और भक्ति से जुड़े विषयों पर बोलती हैं। (Sadhvi Shraddha Gopal Viral Video) उनका जुड़ाव ISKCON (इस्कॉन) से माना जाता है, जो एक वैश्विक धार्मिक संस्था है और कृष्ण भक्ति का प्रचार करती है। साध्वी श्रद्धा गोपाल अपने सरल और भावनात्मक तरीके से कथा सुनाने के लिए जानी जाती हैं, जिससे युवा और आम लोग भी आसानी से जुड़ पाते हैं।

वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काफी सक्रिय हैं, जहां उनके प्रवचन और भजन वीडियो लाखों लोग देखते हैं। उनकी पहचान एक ऐसी आध्यात्मिक गुरु के रूप में बन रही है जो आधुनिक जीवन में भक्ति और शांति का संदेश देती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

गुरुग्राम में निर्माणाधीन अस्पताल में 33 फीसदी एमबीबीएस सीट, बिस्तर हरियाणा के लोगों के लिए: सैनी

डीयूएसआईबी बैठक में अटल कैंटीन के समय में संशोधन, झुग्गीवासियों के लिए 717 फ्लैट आवंटित

दिल्ली के रोहिणी में क्रेन ने दो लोगों की जान ली, चालक गिरफ्तार

तृणमूल कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज किया जा रहा : शुभेंदु अधिकारी

हरियाणा : सतलोक आश्रम का उपदेशक रामपाल जमानत पर जेल से बाहर आया

Q1. साध्वी श्रद्धा गोपाल का बयान क्यों वायरल हुआ?

उन्होंने चाय पीने वालों को गौ-हत्यारा बताया, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद और बहस शुरू हो गई।

Q2. साध्वी श्रद्धा गोपाल कौन हैं?

वे एक धार्मिक वक्ता हैं, जो भक्ति, भागवत कथा और आध्यात्मिक प्रवचन के लिए जानी जाती हैं।

Q3. लोगों की इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया है?

सोशल मीडिया पर लोग इस बयान की आलोचना कर रहे हैं और इसे अजीब और विवादित बता रहे।