MP Police Bharti 2026: 8वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, यहां 600 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Ads

MP Police Bharti 2026: 8वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, यहां 600 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया शुरू

MP Police Band Bharti 2026 | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • कुल 679 पदों पर भर्ती
  • आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026
  • पात्रता: 8वीं और 10वीं पास पुरुष अभ्यर्थी

भोपाल: MP Police Bharti 2026 अगर आप भी पुलिस बनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, मध्यप्रदेश के ​पुलिस विभाग में पुलिस बैंड के अंतर्गत आरक्षक (बैंड) के कुल 679 पदों पर सीधी भर्ती वर्ष 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया विशेष रूप से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। भर्ती में 8वीं और 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे।

MP Police Band Bharti 2026 इन पदों पर नियुक्ति हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी दिनांक 05 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन हेतु एमपी ऑनलाइन की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी मध्यप्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in पर भी उपलब्ध है, जहाँ भर्ती से संबंधित नियम, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक निर्देश देखे जा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

 

एमपी पुलिस भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

कुल 679 पद आरक्षक (बैंड) के लिए।

आवेदन कब तक किए जा सकते हैं?

05 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक।

कौन आवेदन कर सकता है?

पुरुष अभ्यर्थी, जो 8वीं या 10वीं पास हैं।