दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस; एक्यूआई मध्यम श्रेणी में

दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस; एक्यूआई मध्यम श्रेणी में

दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस; एक्यूआई मध्यम श्रेणी में
Modified Date: May 12, 2026 / 08:06 pm IST
Published Date: May 12, 2026 8:06 pm IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तेज हवाएं चलीं और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग ने बुधवार को गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.5 डिग्री कम) दर्ज किया गया और शाम साढ़े पांच बजे तक वहां बारिश नहीं हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, पालम में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि अन्य केंद्रों पर लगभग न के बराबर या बहुत कम बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.8 डिग्री कम) दर्ज किया गया। रिज पर 37.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.1 डिग्री कम), आयानगर पर 38.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.6 डिग्री कम) और पालम में 37.9 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.6 डिग्री कम) दर्ज किया गया।

कई स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया (सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक)। आयानगर में न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक) और लोधी रोड में 26.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक) रहा।

पालम और रिज में न्यूनतम तापमान क्रमशः 25.5 डिग्री सेल्सियस और 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 0.8 डिग्री और 0.5 डिग्री कम है।

आईएमडी ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी हुई है। शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 0-50 का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बेहद खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में