नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
आईएमडी ने कहा कि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 79 फीसदी रही। शनिवार को शहर के कई इलाकों में बारिश हुई थी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 दर्ज किया गया जो कि ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
भाषा खारी शोभना
शोभना