राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान में वृद्धि, जैसलमेर में 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान में वृद्धि, जैसलमेर में 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
जयपुर, सात मई (भाषा) राजस्थान के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई और जैसलमेर में सबसे अधिक 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर ने यह जानकारी दी।
मौसम केंद्र ने बताया कि बाड़मेर में 44.2 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 43.6 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 43 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 42 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 41.2 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अन्य क्षेत्रों में दिन का तापमान 40 डिग्री से कम रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, सात मई से आगामी तीन चार दिन राज्य के जोधपुर संभाग व आसपास के इलाकों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।
विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में आंधी चल सकती है व बारिश हो सकती है
विभाग ने कहा कि हालांकि उत्तर-पूर्वी भागों में आगामी दिनों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।
इसी तरह आगामी दो-तीन दिन में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
नौ मई को जोधपुर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और पश्चिमी भागों में ‘हीटवेव’ का नया दौर नौ मई से शुरू होने का पूर्वानुमान है।
वहीं बृहस्पतिवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक 11.0 मिलीमीटर बारिश बाड़ी (धौलपुर) में दर्ज की गई।
भाषा बाकोलिया
जोहेब
जोहेब

Facebook


