Mayawati big announcement: कांग्रेस-आप का खेल बिगाड़ेगी बसपा!.. मायावती ने किया बिना गठबंधन विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान..
मायावती ने अपने संदेश में पार्टी के आत्मविश्वास को जाहिर किया और भरोसा जताया कि बसपा इस बार के चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी। उनके अनुसार, बसपा का उद्देश्य सिर्फ …
Mayawati's big announcement on Delhi assembly elections
Mayawati's big announcement on Delhi assembly elections : नई दिल्ली। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी किसी भी दल के साथ गठबंधन किए बिना अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी।
Delhi Vidhan Sabha Eelection 2025 Full Schedual
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सिलसिलेवार पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, "दिल्ली विधानसभा का आम चुनाव 5 फरवरी 2025 को एक ही चरण में होगा। चुनाव आयोग की घोषणा का स्वागत करती हूं। बसपा यह चुनाव पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ अकेले अपने दम पर लड़ेगी। उम्मीद है कि पार्टी इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी।"
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की अपील
Mayawati's big announcement on Delhi assembly elections : बसपा प्रमुख ने चुनाव आयोग से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की। उन्होंने कहा, "चुनाव लोकतंत्र की रीढ़ है। गरीब और वंचितों की पार्टी बसपा आयोग से उम्मीद करती है कि वह सरकारी तंत्र के दुरुपयोग, साम्प्रदायिकता और अन्य अनैतिक प्रचार से चुनाव को दूषित होने से बचाए।" मायावती ने मतदाताओं से समझदारी से वोट देने की अपील करते हुए कहा, "किसी भी पार्टी के झूठे वादों और प्रलोभनों में न आएं। जनहित और कल्याण के लिए बसपा के उम्मीदवारों को वोट दें। यही देश और समाज के हित में है।"
दिल्ली में कब होंगे चुनाव?
दिल्ली में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राजधानी की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 8 फरवरी को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 7 जनवरी को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने जनता से बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की।
मतदान केंद्र और तैयारियां
Mayawati's big announcement on Delhi assembly elections : चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली में 2697 स्थानों पर कुल 13,033 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की सुविधा होगी, जिससे निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। औसतन हर मतदान केंद्र पर 1191 मतदाता होंगे।
बसपा का आत्मविश्वास
मायावती ने अपने संदेश में पार्टी के आत्मविश्वास को जाहिर किया और भरोसा जताया कि बसपा इस बार के चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी। उनके अनुसार, बसपा का उद्देश्य सिर्फ सत्ता पाना नहीं, बल्कि जनहित और कल्याण को प्राथमिकता देना है। बहरहाल दिल्ली के मतदाता अब यह तय करेंगे कि इस चुनाव में कौन सा दल बाजी मारेगा।
1. दिल्ली विधानसभा का आमचुनाव आगामी 5 फरवरी 2025 को एक चरण में होगा। चुनाव आयोग द्वारा इस बारे में की गयी घोषणा का स्वागत। बीएसपी यह चुनाव अपनी पूरी तैयारी व दमदारी के साथ अकेले अपने बलबूते पर लड़ रही है। उम्मीद है कि पार्टी इस चुनाव में ज़रूर बेहतर प्रदर्शन करेगी।
— Mayawati (@Mayawati) January 7, 2025
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Mayawati's big announcement on Delhi assembly elections Delhi Vidhan Sabha Eelection 2025 Full Schedual

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am