मेयर को 17 लोगों की मौत पर भी राजनीति सूझ रही है, देखें वीडियो
मेयर को 17 लोगों की मौत पर भी राजनीति सूझ रही है, देखें वीडियो
हम अक्सर आपको ऐसी खबरों से अवगत कराते हैं जहां इंसान इंसानियत खो बैठते हैं. आज हम आपको एक ऐसी घटना से अवगत करा रहे हैं जिसे देख आप नेताओं की ऐसी हरकतों की कड़ी निंदा करेंगे. दिल्ली के बवाना में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई. हमारे देश में घटना घटने के कुछ ही क्षणों में राजनीति भी शुरू हो जाती है. इस घटना के बाद भी ऐसा ही हुआ. घटना की जानकारी मिलने के बाद उत्तरी दिल्ली की मेयर, प्रीति अग्रवाल ने घटना स्थल का दौरा किया. यहां मीडिया से मुख़ातिब होने से पहले उन्होंने अपने सहयोगी से बात करते हुए कहा कि ‘इस कंपनी को लाइसेंस हमारी तरफ़ से ही जारी किया किया गया था, इसलिए हमें इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना है.
#WATCH: In the aftermath of Bawana factory fire, BJP leader & North Delhi Municipal Corporation Mayor Preeti Aggarwal caught on cam telling her aide, ‘iss factory ki licensing hamare paas hai isliye hum kuch nahi bol sakte.’ The incident has claimed 17 lives. #Delhi pic.twitter.com/zXfVjNADl2
— ANI (@ANI) January 21, 2018
प्रीति अग्रवाल नेता हैं, भाजपा पार्षद हैं, मेयर हैं, जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी है, जवाबदेही है, लेकिन ये उन नेताओं में शामिल हैं, जिनका मकसद सत्ता सुख से है, जनहित से नहीं। इन्हें ये पता नहीं था कि जिस वक्त वो अपनी जवाबदेही, बिना सुरक्षा पटाखा फैक्ट्री को लाइसेंस देने की नगर निगम की भयंकर भूल पर पर्दा डालने की अपनी गंदी सोच अपने सहयोगी के कान में बता रही थीं, उस वक्त मीडिया कैमरे में उनकी आवाज़ रिकॉर्ड हो रही थी।
ये भी पढ़ें- पद्मावत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शिवराज सरकार, पुलिस बोली-स्थिति बिगड़ने नहीं देंगे
जब जिम्मेदार ही संवेदनहीनता की लक्ष्मण रेखा लांघ जाते हैं तो आप और हमारे लिए कुछ कहने को नहीं बचता है. प्रीति अग्रवाल का ये शर्मनाक बयान वाला वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी जमकर फजीहत हो रही है.
मतलब licensing अगर @ArvindKejriwal सरकार के पास होती तब आप बोलतीं ?? इससे शर्मनाक बयान और कोई हो नहीं सकता https://t.co/46wcKH1k65
— Samir Abbas (@TheSamirAbbas) January 21, 2018
17 घरों के चिराग बुझे, इन 17 परिवारों की गरीबी की अलग-अलग कहानियां हैं, और मेयर साहिबा को इन 17 शवों पर सुझी तो सिर्फ राजनीति, कैसे जिम्मेदार हैं ये नेता? इस शर्मनाक बयान पर आप क्या प्रतिक्रिया देंगे? हम जिम्मेदारों से वाजिब जवाब की आशा करते हैं, लेकिन इनका जवाब क्या होता है, ये तो आप देख ही रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


