गठबंधन पर आज अपना रुख घोषित करेगी एमडीएमके
गठबंधन पर आज अपना रुख घोषित करेगी एमडीएमके
चेन्नई, 27 जून (भाषा) वाइको के नेतृत्व वाली मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) शनिवार को यहां होने वाली अपनी आम परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले गठबंधन से बाहर होने के फैसले पर अंतिम मुहर लगा सकती है।
पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस बात पर अंतिम निर्णय के लिए मतदान करेंगे कि द्रमुक के साथ बने रहना है या नौ साल पुराने गठबंधन से बाहर होना है।
एमडीएमके महासचिव वाइको ने शुक्रवार को कहा था कि द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन में उनकी पार्टी के साथ हुए व्यवहार से वह ‘‘दुखी’’ और ‘‘बेहद व्यथित’’ हैं तथा उन्हें लगता है कि गठबंधन में उनकी पार्टी के साथ ‘‘अनुचित व्यवहार’’ किया गया।
भाषा
सिम्मी रंजन
रंजन

Facebook


