ईरान पर हमले की एक महीने बाद निंदा करने के लिए महबूबा ने साधा उमर पर निशाना

ईरान पर हमले की एक महीने बाद निंदा करने के लिए महबूबा ने साधा उमर पर निशाना

ईरान पर हमले की एक महीने बाद निंदा करने के लिए महबूबा ने साधा उमर पर निशाना
Modified Date: March 27, 2026 / 03:19 pm IST
Published Date: March 27, 2026 3:19 pm IST

श्रीनगर, 27 मार्च (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ईरान पर इजराइल के हमले की निंदा करने के लिए लगभग एक महीने का समय लेने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की आलोचना की।

अब्दुल्ला ने शुक्रवार को विधानसभा में, ईरान पर “थोपे गए युद्घ” की निंदा की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया कि वह मानवता के हित में युद्ध खत्म करने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करें।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं अपने और मेरे सहयोगियों की ओर से ईरान पर थोपे गए इस अन्यायपूर्ण और अवैध युद्ध की कड़ी निंदा करता हूं। मैं अयातुल्ला खामेनेई, उनके सहयोगियों और इस संकट में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति शोक व्यक्त करता हूं।”

महबूबा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए लिखा, “यह वास्तव में निराशाजनक है कि हमारे मुख्यमंत्री को ईरान पर इजराइल के घृणित हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करने में पूरे एक महीने का समय लग गया।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां तक कि पंजाब विधानसभा ने भी तेजी दिखाते हुए हमले की निंदा की और वह ईरान के साथ एकजुटता दिखाने के लिए प्रस्ताव पारित करने वाली पहली विधानसभा बनी।

उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर सरकार ने ऐसी कोई तत्परता या वास्तविक चिंता नहीं दिखाई, बल्कि अपनी प्रतिक्रिया को केवल बयानबाजी और भाषणों तक ही सीमित रखा।’’

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में