दिल्ली में पारा गिरा, ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हुआ

दिल्ली में पारा गिरा, ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हुआ

दिल्ली में पारा गिरा, ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हुआ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: August 16, 2022 8:10 pm IST

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना रहा और अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार रात को शहर में हल्की बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के मुताबिक, शाम को सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।

विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम यानी 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 74 फीसदी थी।

सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम यानी 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी।

मौसम विभाग कार्यालय ने मंगलवार रात को आसमान में मुख्यत: बादल छाए रहने, हल्की बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 26 और 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, मंगलवार सुबह 9.15 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 65 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा पारुल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में