पंजाब में मेरी रसोई योजना की शुरुआत, 40 लाख परिवारों को वितरित की जाएगी खाद्य सामग्री

पंजाब में मेरी रसोई योजना की शुरुआत, 40 लाख परिवारों को वितरित की जाएगी खाद्य सामग्री

पंजाब में मेरी रसोई योजना की शुरुआत, 40 लाख परिवारों को वितरित की जाएगी खाद्य सामग्री
Modified Date: May 9, 2026 / 09:56 pm IST
Published Date: May 9, 2026 9:56 pm IST

संगरूर, नौ मई (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को अपने गृह जिले संगरूर से महत्वाकांक्षी योजना ‘मेरी रसोई योजना’ की शुरुआत की, जिसके तहत राज्य में लगभग 40 लाख गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी।

मान ने कहा कि यह योजना बढ़ती महंगाई के बीच संघर्ष कर रहे परिवारों के रसोई के बोझ को कम करने के लिए शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार केवल घोषणाएं नहीं कर रही, बल्कि हर घर तक मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, महिला-केंद्रित कल्याण योजनाएं और खाद्य सुरक्षा राहत पहुंचा रही है।

भलवन गांव में योजना की शुरुआत के मौके पर मान ने कहा, “सामाजिक कल्याण को मजबूत करने के अलावा, हमारी सरकार तेजी से अवसंरचना का आधुनिकीकरण कर रही है। बिजली के तार को भूमिगत करने का काम तेजी से जारी है, जिसका उद्देश्य पंजाब को खंभा मुक्त बनाना है।”

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में