पूर्व सैनिक का अपने 100वें बर्थडे पर संदेश- काम बना नहीं सकते तो बिगाड़ो मत

पूर्व सैनिक का अपने 100वें बर्थडे पर संदेश- काम बना नहीं सकते तो बिगाड़ो मत

पूर्व सैनिक का अपने 100वें बर्थडे पर संदेश- काम बना नहीं सकते तो बिगाड़ो मत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: February 16, 2018 8:01 am IST

ज़िंदगी का सौवां साल विरलों को ही नसीब होता है और चलते-फिरते, हंसते-बोलते तो उम्र का ये पड़ाव हासिल करने वाले बेहद चुनिंदा खुशकिस्मत ही होते हैं। आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं, एक ऐसे ही सौ साल के बुजुर्ग या यूं कहें कि सौ साल के जवान से, जिन्होंने अपने सौवें जन्मदिन के अवसर पर दिया है एक बेहद खास संदेश। हमने उन्हें सौ साल के जवान इसलिए लिखा है क्योंकि वो वाकई जवान ही हैं, जी हां..भारतीय सेना के सेवानिवृत जवान ही हैं रुमाल सिंह, जिन्होंने अपने परिवार के साथ 15 फरवरी को अपना 100 वां बर्थ डे मनाया है।

देखें तस्वीर- 

रुमाल सिंह ने अपने शतकीय बर्थ डे पर देशवासियों को क्या संदेश दिया है, उसे जरा ध्यान से देखिए। पूर्व सैनिक ने कहा है कि अगर आप इस दुनिया में आए हैं तो आपको हमेशा अच्छे काम करने चाहिए। और इसके अलावा उन्होंने एक और बेहद खास बात कही-अगर आप किसी का काम बना नहीं सकते तो बिगाड़ो भी मत।

देखें तस्वीर-

आप सोच रहे होंगे कि रुमाल सिंह और उनका संदेश तो हमने आप तक पहुंचा दिया, लेकिन आखिर ये पूर्व सैनिक रहते कहां हैं, तो आपको वो भी बता देते हैं। रुमाल सिंह जम्मू-कश्मीर के सांबा के रहने वाले हैं। उनका भरा-पूरा संयुक्त परिवार है और इस उम्र में भी वो अपने परिवार वालों के लाडले हैं। 

देखें तस्वीर- 

पूर्व सैनिक रुमाल सिंह के परिवार से जब मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि हमें उनपर गर्व है और हम चाहते हैं कि वो दीर्घायु रहें, और ज्यादा वक्त तक हमारे साथ रहें। 

ये भी पढ़ें- परीक्षा के तनाव से मुक्ति का मोदी मंत्र

आज के दौर में जब अक्सर हमारे सामने ऐसी ख़बरें आती हैं कि बेटे या बेटियों ने अपने माता या पिता को घर से बाहर निकाल दिया या बुजुर्गों को परिवार होते हुए भी वृद्धाश्रमों में जीवन के आखिरी वक्त गुजारने पर मज़बूर होना पड़ रहा है, ऐसे में पूर्व सैनिक रुमाल सिंह और उनका परिवार एक आदर्श की तरह देखा जा सकता है।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में