तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया
तिरुनेलवेली, 22 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में पश्चिमी घाट से सटे इलाकों में रविवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 55 मिनट पर कल्लिदाईकुरिची, मणिमुथर, अंबासमुद्रम और पापनासम जैसे इलाकों में करीब तीन सेकंड तक भूकंप का झटका महसूस किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
भाषा शफीक अमित
अमित

Facebook


