आतंकवादियों ने अनंतनाग में पुलिस कर्मी की गोली मारकर हत्या की

Ads

आतंकवादियों ने अनंतनाग में पुलिस कर्मी की गोली मारकर हत्या की

  •  
  • Publish Date - January 29, 2022 / 06:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

श्रीनगर, 29 जनवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में आतंकवादियों ने शुक्रवार को एक पुलिस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने अनंतनाग में बिजबेहरा इलाके के हसनपोरा में स्थित जम्मू कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद के घर के पास उनपर शाम करीब साढ़े पांच बजे गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

अधिकारी के मुताबिक, इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

भाषा नोमान माधव

माधव