Rahul Gandhi Press Conference/Image Credit: IBC24.in
Rahul Gandhi Press Conference: नई दिल्ली: दिल्ली में राहुल गांधी ने छात्रों के प्रदर्शन और उन पर हुए लाठीचार्ज पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने सरकार को घेरा, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा और लाठी चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। राहुल गांधी ने सबसे पहले अपने प्रेजेंटेशन में सोमवार को हुए प्रदर्शन में छात्रों के साथ हुई मारपीट का वीडियो चलाया।
राहुल गांधी ने आकंड़ा रखते हुए कहा कि
देश में पिछले 10 साल में 152 पेपर लीक हुए हैं।
किसी भी मामले में किसी भी को सजा नहीं मिली।
1.4 लाख करोड़ भारत सरकार का एजुकेशन बजट है।
1.32 लाख करोड़ भारतीय परिवार नीट एग्जाम पर खर्च करते हैं।
NEET का खर्च देश के शिक्षा बजट से ज्यादा है।
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने छात्रों को बुरी तरह पीटा। ऐसा क्यों किया गया। (Rahul Gandhi Press Conference) नीट पेपर लीक से देश के 7.5 करोड़ स्टूडेंट्स और उनके परिवार इस घटना से प्रभावित हुए हैं।
राहुल ने साफ-साफ तीन मांगे रखीं..
पहली मांग- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो
दूसरी मांग- छात्रों के मारपीट करने वालों पर एक्शन हो
तीसरी मांग- पीएम मोदी माफी मांगेें
Rahul Gandhi Press Conference: हालांकि बीजेपी ने इस पर कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है। राहुल गांधी से जब ये पूछा गया कि क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सब सुधर जाएगा? तो राहुल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान एक सिंबल हैं..लेकिन जिम्मेदारी तय होने से सिस्टम पर विश्वास कमजोर नहीं होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-