दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, बारिश का पूर्वानुमान

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, बारिश का पूर्वानुमान

  •  
  • Publish Date - September 9, 2023 / 10:57 AM IST,
    Updated On - September 9, 2023 / 10:57 AM IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता 98 प्रतिशत रही।

विभाग ने बताया कि शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

विभाग ने प्रगति मैदान के पास एक अतिरिक्त स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किया है, जो विशिष्ट और वास्तविक समय में मौसम पूर्वानुमान बताएगा।

प्रगति मैदान में शनिवार से जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो रही है।

भाषा साजन पारुल

पारुल