मंत्री रामलिंगा रेड्डी की चिंताओं का समाधान निकाल लिया जाएगा : मुख्यमंत्री शिवकुमार

मंत्री रामलिंगा रेड्डी की चिंताओं का समाधान निकाल लिया जाएगा : मुख्यमंत्री शिवकुमार

मंत्री रामलिंगा रेड्डी की चिंताओं का समाधान निकाल लिया जाएगा : मुख्यमंत्री शिवकुमार
Modified Date: June 5, 2026 / 11:52 am IST
Published Date: June 5, 2026 11:52 am IST

बेंगलुरु, पांच जून (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि विभागों के बंटवारे को लेकर मंत्री रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिए निकाल लिया जाएगा।

उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता को अपना करीबी मित्र और सम्मानित सहयोगी भी बताया।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में शिवकुमार ने कहा कि रेड्डी की आपत्ति उन्हें आवंटित विभाग की प्रकृति को लेकर है और उनकी चिंताओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘रामलिंगा रेड्डी मेरे सहयोगी और वरिष्ठ नेता हैं। उनकी चिंता यह है कि जिस विभाग की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसमें काफी यात्रा करनी पड़ती है और वह कोई दूसरा विभाग चाहते हैं। मैं इस मामले पर उनसे चर्चा करूंगा और इसका समाधान निकालूंगा। चिंता की कोई बात नहीं है।’’

इससे पहले, रेड्डी ने दावा किया कि उन्हें बेंगलुरु विकास विभाग देने का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें बड़ी और मध्यम सिंचाई परियोजनाओं का मंत्री बना दिया गया।

भाषा

गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में