मंत्री ने मंगलुरु में मंत्रिमंडल बैठक का स्वागत करने का आग्रह किया
मंत्री ने मंगलुरु में मंत्रिमंडल बैठक का स्वागत करने का आग्रह किया
मंगलुरु (कर्नाटक), 17 सितंबर (भाषा) कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री यूटी खादर ने बृहस्पतिवार को लोगों, संगठनों और इस तटीय क्षेत्र के राजनीतिक दलों से मंगलुरु में प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक का भव्य स्वागत करने की अपील की।
मंगलुरु में कर्नाटक मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक 18 सितंबर (शुक्रवार) को प्रस्तावित है। यहां पत्रकारों से बातचीत में खादर ने कहा कि इस कैबिनट बैठक से दक्षिण कन्नड़ जिले की लंबे समय से की जा रही मांग पूरी होने जा रही है।
इस बैठक में मंगलुरु, कर्नाटक और तुलुनाडु क्षेत्र से जुड़े विकास के मुद्दों पर विचार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस बैठक में पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और संपर्क के साथ ही जनता और निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रतिवेदन पर विचार किए जाने की संभावना है।
खादर ने कहा कि मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हाल ही में दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिले के विधायकों के साथ एक बैठक की थी जिसमें विभाग-वार जरूरतों और विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई थी।
उन्होंने कैबिनेट बैठक के दौरान विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे लोगों से विरोध वापस लेने की अपील करते हुए कहा कि तटीय कर्नाटक को अपने सौहार्द और आतिथ्य की संस्कृति के लिए जाना जाता है।
भाषा सं राजेंद्र संतोष
संतोष

Facebook


