मंत्री विश्वजीत राणे 2027 में होने वाले गोवा चुनावों से पहले विपक्ष के गढ़ों का दौरा करेंगे

मंत्री विश्वजीत राणे 2027 में होने वाले गोवा चुनावों से पहले विपक्ष के गढ़ों का दौरा करेंगे

मंत्री विश्वजीत राणे 2027 में होने वाले गोवा चुनावों से पहले विपक्ष के गढ़ों का दौरा करेंगे
Modified Date: May 22, 2026 / 03:29 pm IST
Published Date: May 22, 2026 3:29 pm IST

पणजी, 22 मई (भाषा) गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मजबूत करने के लिए उन सभी निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे जहां विपक्षी दल के नेता विधायक हैं।

राणे ने लोक भवन में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा तटीय राज्य में अगली सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त है।

मंत्री ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही विपक्षी दलों के प्रतिनिधित्व वाले सभी निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

भाजपा और उसके सहयोगी दलों के पास वर्तमान में विधानसभा की कुल 40 सीटों में से 33 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी के पास शेष सात सीटें हैं।

राणे ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से राज्य में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 22,000 सरकारी रिक्त पदों को भरने की अपील की है।

भाषा राखी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में