मिजोरम में नाबालिग पकड़ा गया, 23 ग्राम हेरोइन बरामद
मिजोरम में नाबालिग पकड़ा गया, 23 ग्राम हेरोइन बरामद
आइजोल, दो अप्रैल (भाषा) मिजोरम के खॉजॉल जिले में एक नाबालिग को पकड़ा गया है और उसके पास से 23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि खॉजॉल थाने की एक टीम ने बुधवार को चम्फाई के तलांगसम गांव के रहने वाले एक नाबालिग को जांच चौकी पर रोका।
इसने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 23 ग्राम हेरोइन बरामद की।
भाषा
शुभम देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


