तमंचा लहराते हुए ‘रील’ बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में नाबालिग हिरासत में

Ads

तमंचा लहराते हुए ‘रील’ बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में नाबालिग हिरासत में

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 04:28 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 04:28 PM IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में तमंचा लहराते हुए ‘रील’ बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में 16 साल के लड़के को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि लड़का सोशल मीडिया पर फॉलोअर को प्रभावित करने के लिए तमंचा लहराते हुए वीडियो डालता था। उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि 13 और 14 मई की दरमियानी रात को पुलिस को सूचना मिली कि लड़का बुराड़ी के सुंदर विहार में घूम रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस दल ने छापा मारा और नाबालिग को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान, नाबालिग ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने लगभग 10 दिन पहले उत्तर प्रदेश के हाथरस के एक दोस्त से कट्टा खरीदा था।

पुलिस के मुताबिक, वह इस तमंचे का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर ‘रील’ बनाकर अपलोड करने के लिए करता था ताकि अपनी छवि को बेहतर बना सके और अपने फॉलोअर का ध्यान आकर्षित कर सके।

अधिकारी ने बताया कि उसे देसी कट्टा बेचने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश जारी है।

भाषा नोमान

नोमान रंजन

रंजन