पंजाबी विश्वविद्यालय के छात्रावास के कमरे में इंजीनियरिंग का छात्र मृत मिला

Ads

पंजाबी विश्वविद्यालय के छात्रावास के कमरे में इंजीनियरिंग का छात्र मृत मिला

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 04:47 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 04:47 PM IST

पटियाला, 21 मई (भाषा) पटियाला में पंजाबी विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित छात्रावास के एक कमरे में बी. टेक का एक छात्र मृत पाया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान तरनतारन जिले के पिंग कांग गांव के निवासी वरुण प्रीत सिंह के रूप में हुई है।

उसने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात उस समय सामने आई जब एक अन्य छात्र अपना कुछ निजी सामान लेने के लिए प्रीत सिंह के कमरे में गया था।

पुलिस ने बताया कि छात्र के कमरे में प्रवेश करने पर सिंह बेसुध हालत में पड़ा मिला।

इसके बाद विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों को तुरंत घटना की सूचना दी गई तथा परिसर के स्वास्थ्य केंद्र से एक मेडिकल टीम को मौके पर पहुंची।

हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छात्रावास के प्रशासन प्रमुख ने कहा, ‘शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत के सटीक कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।’

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन