नाबालिग किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की

नाबालिग किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की

नाबालिग किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: November 22, 2022 7:39 pm IST

जयपुर, 22 नवंबर (भाषा) राजस्थान के दौसा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक नाबालिग छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

थानाधिकारी लालसिंह ने बताया कि देवरा मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि 10वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल से घर आने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया । इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा कुंज प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में