मयूर विहार में नाबालिग को चाकू मारा; चार किशोरों को पकड़ा गया
मयूर विहार में नाबालिग को चाकू मारा; चार किशोरों को पकड़ा गया
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक नाबालिग लड़के को चाकू से हमला कर जख्मी करने के आरोप में चार किशोरों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी रविवार रात करीब नौ बजे लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल से मिली।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम तुरंत अस्पताल पहुंची जहां पीड़ित को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया था और बाद में उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह घटना मयूर विहार इलाके में रात करीब 8.30 बजे घटी।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़का अपने दोस्त के साथ था तभी चार नाबालिगों ने उसे रोका और चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि चाकूबाजी की यह घटना पुरानी दुश्मनी के कारण हुई है।
अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने और सबूत इकट्ठा करने के लिए एक अपराध दल को भी बुलाया गया।
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना में शामिल चारों नाबालिगों को अभिरक्षा में ले लिया गया है तथा मामले की आगे जांच जारी है।
भाषा नोमान नोमान नरेश
नरेश

Facebook


