Dhar Murder Case: टेस्ट ड्राइव के बहाने शोरूम से SUV लेकर भागा बदमाश, कर्मचारी ने किया विरोध तो दी ये खौफनाक सजा, इतने आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

टेस्ट ड्राइव के बहाने शोरूम से SUV लेकर भागा बदमाश, कर्मचारी ने किया विरोध तो दी ये खौफनाक सजा, Police Expose Dhar Murder Case

Dhar Murder Case: टेस्ट ड्राइव के बहाने शोरूम से SUV लेकर भागा बदमाश, कर्मचारी ने किया विरोध तो दी ये खौफनाक सजा, इतने आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

Dhar Murder Case. Image Source- IBC24 Reportar


Reported By: AMIT VARMA,
Modified Date: April 13, 2026 / 04:55 pm IST
Published Date: April 13, 2026 4:55 pm IST

धार: Dhar Murder Case:मध्यप्रदेश के धार जिले में हुई सनसनीखेज लूट, अपहरण और हत्या की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ऑटो डील के दौरान टेस्ट ड्राइव के बहाने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने वाहन दिखाने आए कर्मचारी को अपने साथ ले जाकर उसका अपहरण कर लिया और कार लूट ली। इस दौरान जब कर्मचारी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।

Dhar Murder Case: मिली जानकारी के अनुसार डही निवासी हारून खत्री के वाहन शोरूम से टेस्ट ड्राइव के नाम पर एक व्यक्ति बोलेरो वाहन को लेकर वहां के कर्मचारी साहिल के साथ निकला। काफी देर होने पर व्यक्ति वापस नहीं पहुंचा तो शोरूम संचालक ने डही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो सुसारी के नजदीक उक्त वाहन पलटा मिला। वहीं कर्मचारी साहिल का कोई पता ना चला। अगले दिन 12 अप्रैल शाम को साहिल का शव 2 किलोमीटर दूर मिला। पुलिस ने अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिकी साक्ष्य के आधार पर पड़ताल की तो आरोपी की पहचान अलीराजपुर जिले के आम्बी निवासी सुनील के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने दो बाल अपचारी साथियों के साथ घटना अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 11 अप्रैल को मोटर साइकिल से डही पहुंचा था। वाहन लूटकर सुसारी की ओर निकले। इसी दौरान कर्मचारी साहिल ने विरोध किया तो उसकी गोली मार का हत्या कर दी व शव झाड़ियां में छुपा दिया। इसके बाद भागने के दौरान बोलेरो वाहन नियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद वह अपने नाबालिग साथियों के साथ कई किलोमीटर पैदल चला और फिर अपने दोस्त को बाइक लेकर बुलाया। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सुनील पर हत्या सहित दो मामले पहले से दर्ज है। हत्या के मामले में सुनील सजा काटकर जुलाई 2025 में ही वापस आया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।