Amarnath Yatra 2026 News : अमरनाथ गुफा में दिखा चमत्कार! बाबा बर्फानी ने लिया भव्य रूप, इस तारीख से शुरू हो रही है यात्रा, ऐसे करे रजिस्ट्रेशन

अमरनाथ यात्रा 2026 से पहले ही बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन होने से श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ गया है। इस बार यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी।

Amarnath Yatra 2026 News : अमरनाथ गुफा में दिखा चमत्कार! बाबा बर्फानी ने लिया भव्य रूप, इस तारीख से शुरू हो रही है यात्रा, ऐसे करे रजिस्ट्रेशन

Amarnath Yatra 2026 News / Image Source : X

Modified Date: April 13, 2026 / 04:55 pm IST
Published Date: April 13, 2026 4:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • यात्रा से पहले ही बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन
  • 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
  • 15 अप्रैल से शुरू होगा पंजीकरण

नई  दिल्ली : Amarnath Yatra 2026 News अमरनाथ यात्रा 2026 की प्रतीक्षा कर रहे भक्तों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यात्रा शुरू होने से काफी पहले ही पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन हो गए हैं। हाल ही में सामने आई तस्वीरों में बर्फ से बने प्राकृतिक शिवलिंग का पूर्ण और बेहद भव्य स्वरूप दिखाई दे रहा है। बाबा का इस प्रकार पूर्ण आकार में प्रकट होना श्रद्धालुओं के लिए एक शुभ संकेत माना जा रहा है, जिससे शिव भक्तों के बीच खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है।

3 जुलाई 2026 से शुरू होगी यात्रा

इस वर्ष की पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 (रक्षा बंधन) तक चलेगी। कुल 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली है। इच्छुक श्रद्धालु श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या पीएनबी, एसबीआई और जम्मू-कश्मीर बैंक की निर्धारित शाखाओं में जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। Baba Barfani First Look भक्तों में इस बार बाबा के पूर्ण दर्शन को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।

क्या है धार्मिक मान्यता ?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमरनाथ गुफा वही पवित्र स्थान है जहाँ भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरता का रहस्य सुनाया था। इसी कारण इस स्थान का नाम अमरनाथ पड़ा। यहाँ हर साल प्राकृतिक रूप से बर्फ का शिवलिंग बनता है, जिसकी विशेषता यह है कि यह चंद्रमा की कलाओं के साथ अपना आकार बदलता है। हिंदू धर्म में इस यात्रा का विशेष महत्व है और माना जाता है कि जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ यहाँ पहुँचता है, उसके सभी पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.