Asha Bhosle Last Rites Final Look : फिरोजी साड़ी और चेहरे पर वही सुकून! अंतिम सफर पर निकलीं आशा भोसले, पार्थिव शरीर देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन तेंदुलकर

आशा भोसले के अंतिम सफर की तस्वीरों ने फैंस को भावुक कर दिया, जहां वह अपनी पसंदीदा साड़ी में सादगी और गरिमा के साथ नजर आईं।

Asha Bhosle Last Rites Final Look : फिरोजी साड़ी और चेहरे पर वही सुकून! अंतिम सफर पर निकलीं आशा भोसले,  पार्थिव शरीर देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन तेंदुलकर

Asha Bhosle Final Look / Image Source : FILE / SCREENGRAB

Modified Date: April 13, 2026 / 04:19 pm IST
Published Date: April 13, 2026 4:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फिरोजी साड़ी में सजी दिखीं आशा भोसले
  • अंतिम दर्शन में उमड़ी दिग्गज हस्तियों की भीड़
  • सचिन तेंदुलकर और आशा पारेख हुए भावुक

एंटरटेनमेंट डेस्क : Asha Bhosle Final Look सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत का एक चमकता सितारा, आशा भोसले, हमेशा के लिए विदा हो गईं। उनकी आवाज़, जिसने दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज किया, अब केवल याद बनकर रह गई है। उनके अंतिम सफ़र की सामने आई तस्वीरों ने हर संगीत प्रेमी की आंखें नम कर दी हैं।

ऐसी नज़र आई आशा ताई

आशा ताई को साड़ियां बहुत पसंद थीं और उन्हें तैयार होने का भी खूब शौक था। उनके अंतिम सफ़र के लिए उन्हें उसी सादगी और गरिमा के साथ तैयार किया गया था, जिसके लिए वह ताउम्र जानी गईं। Asha Bhosle Funeral Photos  उन्हें उनकी पसंदीदा फिरोजी रंग की साड़ी पहनाई गई थी। गले में मोतियों की माला के साथ फूलों का हार भी था और माथे पर सजी बिंदी उनके उस अंदाज़ को बरकरार रखे हुए थी, जिसे दुनिया ने हमेशा सराहा। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था मानो वह गहरी नींद में सो रही हों, उनके चेहरे पर वही सुकून था जो उनके गाए भजनों और गजलों में सुनाई देता था।

Sachin Tendulkar Emotional भावुक हुए सचिन तेंदुलकर

आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए मनोरंजन और खेल जगत की तमाम दिग्गज हस्तियां मुंबई स्थित उनके आवास पर पहुंचीं। सबसे भावुक कर देने वाला पल वह था जब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर वहां पहुंचे। सचिन, आशा ताई के बेहद करीब थे और उन्हें अपनी मां जैसा सम्मान देते थे। पार्थिव शरीर के पास खड़े होकर सचिन भावुक हो गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

भावुक हुई दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख

वहीं, उनकी पुरानी सहेली और दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख भी खुद को संभाल नहीं पाईं। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे, जो कभी आशा जी के गानों पर थिरकते थे, आज वहां सिर झुकाए खामोश खड़े थे। हर किसी के चेहरे पर एक ही बात थी कि अब दम मारो दम और पिया तू अब तो आजा जैसी ऊर्जा देने वाली आवाज़ फिर कभी लाइव सुनने को नहीं मिलेगी।

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.