मिजो समूह जेडओआरओ ने भारत, म्यांमा, बांग्लादेश में रह रहे समुदाय के लोगों से एकता की अपील की
मिजो समूह जेडओआरओ ने भारत, म्यांमा, बांग्लादेश में रह रहे समुदाय के लोगों से एकता की अपील की
आइजोल, आठ अगस्त (भाषा) भारत, म्यांमा और बांग्लादेश में रहने वाले मूल जो या मिजो समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन जो रीयूनिफिकेशन ऑर्गेनाइजेशन (जेडओआरओ) ने शनिवार को तीनों देशों में रह रहे समुदाय के लोगों को फिर से एकजुट करने की अपनी अपील दोहराई। संगठन ने कहा कि उनकी साझा पहचान और भविष्य की सुरक्षा के लिए अधिक एकता जरूरी है।
यह मांग विश्व मूल निवासी दिवस की 31वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां आयोजित एक रैली में की गई।
जेडओआरओ ने बताया कि रैली में विभिन्न मिजो जातीय समुदायों के करीब 1,000 लोगों ने हिस्सा लिया। रैली डावरपुई स्थित मिलेनियम सेंटर से शुरू होकर वनापा हॉल में समाप्त हुई।
संगठन ने बताया कि प्रतिभागियों ने 48 अलग-अलग मिजो समुदायों की पारंपरिक वेशभूषा भी प्रदर्शित की।
रैली को संबोधित करते हुए मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के विधायक रॉबर्ट रोमाविया रॉयते ने कहा कि मिजो लोगों के अस्तित्व और प्रगति के लिए एकता बहुत जरूरी है।
उन्होंने लोगों से जेडओआरओ की पहलों का समर्थन करने की अपील की।
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश

Facebook


