मिजोरम ने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल की शतप्रतिशत उपलब्धता हासिल की

मिजोरम ने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल की शतप्रतिशत उपलब्धता हासिल की

मिजोरम ने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल की शतप्रतिशत उपलब्धता हासिल की
Modified Date: March 12, 2026 / 10:30 pm IST
Published Date: March 12, 2026 10:30 pm IST

आइजोल, 12 मार्च (भाषा) मिजोरम ने केंद्र की जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीण घरों में शतप्रतिशत नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित करके ग्रामीण बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एक मंत्री ने बृहस्पतिवार को विधानसभा को यह बताया।

एमएनएफ विधायक और विपक्ष के नेता लालछंदमा राल्ते के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री लालनीलामा ने कहा कि कुल 1,33,060 घरों को नल से जल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

लालनीलावमा ने यह भी कहा कि राज्य में वर्तमान में जलापूर्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 28 जल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाएं संचालित हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानकों को पूरा करने के लिए इनमें से चार सुविधाओं को ‘नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिबरेशन लैबोरेटरीज’ (एनएबीएल) से आधिकारिक मान्यता प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि ये प्रयोगशालाएं आइजोल, लुंगलेई, चम्फाई और कोलासिब में हैं।

भाषा

शुभम राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में