मिजोरम के मुख्यमंत्री ने अकूत संपत्ति अर्जित की है : प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष

मिजोरम के मुख्यमंत्री ने अकूत संपत्ति अर्जित की है : प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष

मिजोरम के मुख्यमंत्री ने अकूत संपत्ति अर्जित की है : प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष
Modified Date: March 22, 2026 / 08:24 pm IST
Published Date: March 22, 2026 8:24 pm IST

आइजोल, 22 मार्च (भाषा) युवा कांग्रेस की मिजोरम इकाई के प्रमुख ललतावनलियाना ने रविवार को मुख्यमंत्री लालदुहोमा पर प्रमुख विकास क्षेत्रों के निकट बड़े पैमाने पर भूखंड का अधिग्रहण कर अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है।

ललतावनलियाना ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने वांटावंग जलप्रपात के आसपास और सेरछिप जिले के कांगमुन दक्षिण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी है।

युवा कांग्रेस नेता के आरोप पर मुख्यमंत्री या उनकी जोरम पीपुल्स मूवमेंट पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि लालदुहोमा भले ही खुद को साधारण व्यक्ति के रूप में पेश करते हों, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद से उनके कार्यों से यह पुष्टि होती है कि वह राज्य के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बन गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर वांटावंग जलप्रपात के पास बुआंगपुई क्षेत्र में पांच लोगों से 25 से 30 एकड़ जमीन खरीदी।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में