दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह छाया रहा मध्यम कोहरा

Ads

दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह छाया रहा मध्यम कोहरा

  •  
  • Publish Date - January 29, 2024 / 12:53 PM IST,
    Updated On - January 29, 2024 / 12:53 PM IST

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह मध्यम कोहरा छाया रहा जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम है।

सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग और पालम दोनों जगहों पर दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। उस समय सापेक्षिक आर्द्रता 99 प्रतिशत थी।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

भाषा योगेश सुरभि

सुरभि