मोदी ने अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी।

मोदी ने अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी।

मोदी ने अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी।
Modified Date: July 13, 2026 / 03:04 pm IST
Published Date: July 13, 2026 3:04 pm IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलंबिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय दल को सोमवार को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि देश की युवा शक्ति की असीमित क्षमता और विज्ञान एवं अनुसंधान के प्रति उनके जुनून का एक और उदाहरण है।

मोदी ने कहा कि यह तथ्य भी उतना ही सराहनीय है कि पिछले दशक में हमारे छात्रों ने इस मंच के विभिन्न संस्करणों में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे युवाओं का शानदार प्रदर्शन। कोलंबिया के बुकारामंगा में आयोजित 56वें ​​अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (आईपीएचओ) 2026 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए कनिष्क जैन, रिद्धेश अनंत बेंडाले, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठ सुरैया और स्वरित जोशी को हार्दिक बधाई।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय दल की यह उपलब्धि देश की युवा शक्ति की असीमित क्षमता और विज्ञान एवं अनुसंधान के प्रति उनके जुनून का एक और उदाहरण प्रस्तुत करती है।’’

भाषा गोला अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में