मोदी सरकार ने इजराइली शासन के साथ खड़े होकर मानवीय मूल्यों से विश्वासघात किया: कांग्रेस

मोदी सरकार ने इजराइली शासन के साथ खड़े होकर मानवीय मूल्यों से विश्वासघात किया: कांग्रेस

मोदी सरकार ने इजराइली शासन के साथ खड़े होकर मानवीय मूल्यों से विश्वासघात किया: कांग्रेस
Modified Date: April 23, 2026 / 02:49 pm IST
Published Date: April 23, 2026 2:49 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इजराइली शासन के साथ खड़े होकर भारत के पारंपरिक रुख और मानवीय मूल्यों के साथ विश्वासघात किया है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि गाजा में इजराइल के ‘‘नरसंहार’’ और लेबनान पर बमबारी को लेकर प्रधानमंत्री की ‘‘चुप्पी’’ नैतिक कायरता है।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘गाजा में इजराइल द्वारा जारी नरसंहार और लेबनान पर भारी बमबारी पर अपनी चुप्पी से प्रधानमंत्री नैतिक कायरता का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में लाखों फलस्तीनियों के विस्थापन पर भी पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है।’’

उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसी कोई सरकार नहीं है जिसने ‘‘हत्यारे इजराइली शासन’’ के साथ इतनी एकजुटता दिखाई हो जितनी मोदी सरकार ने दिखाई है।

रमेश ने दावा किया कि मोदी सरकार ने पारंपरिक भारतीय सिद्धांतों और रुख के साथ ही सभी मानवीय मूल्यों के साथ विश्चासघात किया है।

भाषा हक हक मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में