Mahasamund Crime News: जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे भाई का कत्ल.. कमरे में बंद कर लगा दी आग, धूं-धूं कर जलती रही लाश

Mahasamund Crime News: जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे भाई का कत्ल.. कमरे में बंद कर लगा दी आग, धूं-धूं कर जलती रही लाश

Mahasamund Latest Murder News || Image- file image

Modified Date: April 23, 2026 / 03:47 pm IST
Published Date: April 23, 2026 3:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया
  • धान भरे कमरे में बंद कर पेट्रोल डालकर लगाई आग
  • पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया

महासमुंद: जिले के ग्राम आमगांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को धान से भरे कमरे में ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। (Mahasamund Latest Murder News) इस घटना में बड़े भाई की दर्दनाक मौत हो गई। मामले को लेकर रिपोर्ट पर बागबाहरा थाने में आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

रायपुर में रहता था छोटा भाई, चाहता था जमीन का बँटवारा

पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि मरार कसहीबाहरा निवासी मालती साहू ने रिपोर्ट लिखाई है कि करीब 10 माह पूर्व कृष्णकांत दुबे से उसका परिचय हुआ था, तब से वह और कृष्णकांत दुबे पति-पत्नी के रूप मे रायपुर में रह रहे थे। वह कुछ दिनों बाद कृष्णकांत से शादी करने वाली थी। कृष्णकांत दुबे ने उसे बताया था कि उसकी पैतृक जमीन ग्राम आमगांव में है, जहां उसकी मां तिरथ दुबे एवं छोटा भाई दौलत दुबे रहकर जमीन की देखरेख करते है। कृष्णकांत दुबे का जमीन बंटवारे का विवाद काफी दिनों से चल रहा था।

21 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे प्रार्थिया, कृष्णकांत दुबे के साथ आमगांव गए थे। वहां पहुंचकर कृष्णकांत दुबे ने घर में उपस्थित अपनी मां से पूछा कि दौलत कहां है, तब उसकी मां ने बताया वह लकडी लाने के लिए बाहर गया है। कुछ देर मे दौलत आया, तब दौलत को देखकर कृष्णकांत दुबे ने कहा कि जमीन का बंटवारा करना है। (Mahasamund Latest Murder News) इस बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। उसी समय कृष्णकांत दुबे ने घर मे पड़े डंडे से दौलत के पैर में मारा, तब दौलत अपने घर के अंदर जाकर हंसिया लेकर आया और कृष्णकांत दुबे के बांये हाथ की कलाई तथा बांये कंधे में मारा।

पेट्रोल छिड़ककर लगाईं आग

बड़े भाई के हमले से बचने के लिए कृष्णकांत दुबे चिल्लाया तब उसके भाई दौलत ने कृष्णकांत दुबे को धान एवं महुआ वाले कमरे में धक्का मारकर घुसा दिया। इसके बाद दौलत ने धान एवं महुआ वाले कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और अपने दुकान में रखे पेट्रोल से भरा प्लास्टिक का जरीकेन और माचिस को लेकर आया और कमरे में घुसकर पेट्रोल को कृष्णकांत दुबे के शरीर में डालकर आग लगा दिया। बाद में पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई। आग बुझने पर देखा कि कृष्णकांत दुबे बुरी तरह जल गया था और उसकी मृत्यु हो गई थी। मामले की रिपोर्ट पर बागबाहरा थाने में आरोपी के विरूद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक

तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित

पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown