पर्यावरण संबंधी प्रशासनिक ढांचे को ध्वस्त कर रही है मोदी सरकार: खरगे

पर्यावरण संबंधी प्रशासनिक ढांचे को ध्वस्त कर रही है मोदी सरकार: खरगे

पर्यावरण संबंधी प्रशासनिक ढांचे को ध्वस्त कर रही है मोदी सरकार: खरगे
Modified Date: June 5, 2026 / 02:33 pm IST
Published Date: June 5, 2026 2:33 pm IST

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार में जंगलों को खत्म और पर्यावरण संबंधी प्रशासनिक ढांचे को ध्वस्त किया जा रहा है।

खरगे ने यह दावा भी किया कि भारत के वन क्षेत्र का लगातार क्षरण हो रहा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पर्यावरणीय प्रगति का भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस हमारे जंगलों, नदियों, महासागरों, वायु के और अधिक क्षरण को रोकने का अवसर है। प्रधानमंत्री मोदी सार्वजनिक रूप से नागरिकों से भीषण गर्मी से बचने के लिए ‘हाइड्रेटेड रहने’’ जैसी प्रतीकात्मक बातें करके बढ़ती गर्मी से निपटने का आग्रह करते हैं, वहीं उनकी सरकार में भारत की पारिस्थितिकीय संपदा पर हाल के इतिहास के सबसे आक्रामक और बड़े हमले किए जा रहे हैं।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि आधिकारिक आंकड़ों और परियोजना मंजूरी से पता चलता है कि पिछले 11 वर्षों में लगभग 1,91,922 हेक्टेयर जंगल काट दिया गए हैं।

खरगे ने आरोप लगाया कि 2014 के बाद से अनुमानित 1.6 करोड़ से अधिक पेड़ नष्ट हो गए हैं, जो मोदी सरकार के हरित क्षेत्र के दावों और जमीनी हकीकत के बीच विरोधाभास को उजागर करता है।

भाषा हक हक मनीषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में