मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की

मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की

मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की
Modified Date: March 17, 2026 / 10:10 pm IST
Published Date: March 17, 2026 10:10 pm IST

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से फोन पर बात कर पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने नाह्यान से दोहराया कि भारत यूएई पर हुए सभी हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिनमें लोगों की जान गई और आम लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘(हम) इस बात पर सहमत हुए कि होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने यह भी तय किया कि पश्चिम एशिया में जल्द से जल्द शांति, सुरक्षा और स्थिरता बहाल करने के लिए वे मिलकर काम करते रहेंगे।’’

भाषा खारी सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में