मोदी ने सरकार गठन से पहले राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

मोदी ने सरकार गठन से पहले राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

मोदी ने सरकार गठन से पहले राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की
Modified Date: June 7, 2024 / 06:33 pm IST
Published Date: June 7, 2024 6:33 pm IST

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सरकार गठन से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दोनों के बीच हुई बैठक के विवरण के बारे में तत्काल पता नहीं चला है।

इससे पहले दिन में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी को शुक्रवार को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल का नेता चुना गया। इस तरह मोदी अब तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को 293 सीट मिली हैं और 543 सदस्यीय लोकसभा में उसे बहुमत प्राप्त है।

भाषा

देवेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में