मोहित सूरी ने ‘आशिकी 2’ के 13 साल पूरे होने पर कई तस्वीरें साझा कीं

मोहित सूरी ने 'आशिकी 2' के 13 साल पूरे होने पर कई तस्वीरें साझा कीं

मोहित सूरी ने ‘आशिकी 2’ के 13 साल पूरे होने पर कई तस्वीरें साझा कीं
Modified Date: April 26, 2026 / 07:16 pm IST
Published Date: April 26, 2026 7:16 pm IST

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) फिल्म निर्माता मोहित सूरी ने अपनी निर्देशित फिल्म ‘आशिकी 2’ की रिलीज के 13 साल पूरे होने पर बीते समय को याद करते हुए फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें साझा कीं और कहा कि वह कृतज्ञ महसूस कर रहे हैं।

यह फिल्म 26 अप्रैल 2013 को रिलीज हुई थी और इसमें श्रद्धा कपूर एवं आदित्य रॉय कपूर ने अभिनय किया था। इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।

सूरी ने रविवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में एक लंबा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, ‘…’आशिकी 2′ के 13 साल पूरे होने का जश्न – कुछ फिल्में सिर्फ बनती नहीं हैं… (बल्कि) वे आपको रच देती हैं… सेट पर बिताया हर पल… हर खामोशी, हर आंसू, संगीत की हर धुन… ऐसा लगता था जैसे हम कुछ जी रहे हों, सिर्फ बना नहीं रहे हों। साल बीत गए… लेकिन यादें अब भी ताजा हैं। धन्यवाद देने के लिए बहुत से लोग हैं – जिनका नाम लेना मेरे लिए संभव नहीं है। लेकिन वे सभी इस फिल्म में बसते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘आज मुझे बस कृतज्ञता का भाव महसूस हो रहा है… इस फिल्म को मिले प्यार के लिए और जिस तरह से यह आज भी लोगों को आकर्षित कर रही है… अब भी। कुछ प्रेम कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं।’

भाषा

शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में