UPSSSC Forest Guard Bharti: वन विभाग में निकली 700 से ज्यादा पदों की बंपर भर्ती! 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, जानिए आवेदन की पूरी डिटेल
उत्तर प्रदेश में वन विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड और वन्य जीव रक्षक (Wild Life Guard) के कुल 708 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
upsssc news/ image source: ibc24 archive
- फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 जारी
- वन्य जीव रक्षक पद शामिल
- PET 2025 स्कोर जरूरी
UPSSSC Forest Guard Bharti: लखवऊ: उत्तर प्रदेश में वन विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड और वन्य जीव रक्षक (Wild Life Guard) के कुल 708 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। इसके बाद फॉर्म में सुधार (Correction) के लिए 27 जुलाई 2026 तक का समय दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Vacancy Details: पदों का विवरण
इस भर्ती में फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ गार्ड दोनों पद शामिल हैं।
फॉरेस्ट गार्ड पदों का वर्गवार विवरण:
- सामान्य वर्ग: 128 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 279 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 199 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 10 पद
- ईडब्ल्यूएस: 31 पद
वाइल्ड लाइफ गार्ड पदों का विवरण:
- सामान्य वर्ग: 4 पद
- ओबीसी: 36 पद
- एससी: 19 पद
- एसटी: 1 पद
- ईडब्ल्यूएस: 1 पद
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही UPSSSC PET 2025 का स्कोर कार्ड होना जरूरी है।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी
- शारीरिक योग्यता (Physical Standards)
- पुरुष (सामान्य/OBC/SC): हाइट 168 सेमी, चेस्ट 84-89 सेमी
- पुरुष (ST): हाइट 160 सेमी, चेस्ट 82-87 सेमी
- महिला (सामान्य/OBC/SC): हाइट 152 सेमी, वजन 45-58 किग्रा
- महिला (ST): हाइट 147 सेमी, वजन 45-58 किग्रा
आवेदन शुल्क और वेतन
- सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क: 25 रुपए
- चयनित उम्मीदवारों को वेतन: 19,900 से 63,200 रुपए प्रतिमाह
आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवार upsssc.up.gov.in पर जाएं
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
- आवश्यक जानकारी भरें
- डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- फीस जमा करें
- फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
इन्हें भी पढ़ें:
- Apple MacBook Air M5 Price Drops: अचानक धड़ाम हुई Apple MacBook Air M5 की कीमत, ये प्रीमियम लैपटॉप अब सीधे 1,00,000 रुपये से नीचे, खरीदने वालों की लगी भीड़!
- Mann Ki Baat 133rd Episode : प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम! काले हिरणों के संरक्षण पर फिदा हुए पीएम, सीएम साय ने जताया आभार
- Mandi Nirikshak Bharti Exam: पुरुष अभ्यर्थियों ने लड़कियों के सामने बनियान पहनकर दी परीक्षा! इस नियम का दिया गया हवाला, छत्तीसगढ़ में एक और एग्जाम को लेकर बवाल

Facebook


