राजस्थान पहुंचा मानसून, कई दिन जारी रहेगा बारिश का दौर

राजस्थान पहुंचा मानसून, कई दिन जारी रहेगा बारिश का दौर

राजस्थान पहुंचा मानसून, कई दिन जारी रहेगा बारिश का दौर
Modified Date: July 3, 2026 / 01:18 pm IST
Published Date: July 3, 2026 1:18 pm IST

जयपुर, तीन जुलाई (भाषा) राजस्थान में मानसून की बारिश शुरू हो गई है और इसके अगले कई दिन जारी रहने की पूरी उम्मीद है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से सात दिन की देरी से बृहस्पतिवार को राज्य के पूर्वी भागों में पहुंच गया है। मानसून की उत्तरी सीमा टोंक, जयपुर, अलवर से होकर गुजर रही है। आगामी दिनों में राज्य के कुछ और भागों में मानसून के आगे बढ़ की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून के असर से शुक्रवार सुबह तक के चौबीस घंटों के दौरान राज्य के उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश हुई। सर्वाधिक 84.0 मिलीमीटर बारिश सांभर (जयपुर) में दर्ज की गई। हालांकि राज्य के पश्चिमी भागों में तेज गर्मी का दौर जारी है, जहां गंगानगर में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अनुसार राज्य के जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 5-7 दिन मानसून सक्रिय रहने व अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी दिनों में आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

भाषा पृथ्वी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में