इस बार देरी से दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने जताया तीन जून तक केरल में आने का अनुमान

इस बार देरी से दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने जताया तीन जून तक केरल में आने का अनुमान

इस बार देरी से दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने जताया तीन जून तक केरल में आने का अनुमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: May 30, 2021 4:30 pm IST

नयी दिल्ली: दक्षिणपश्चिम मानसून के केरल में आगमन में दो दिन की देरी हो सकती है और राज्य में अब इसके 3 जून तक पहुंचने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि निजी पूर्वानमुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ ने कहा कि मानसून केरल में दस्तक दे चुका है। ‘स्काईमेट वेदर’ के अध्यक्ष (मौसम विज्ञान) जी पी शर्मा ने कहा कि इस वर्ष मॉनसून की ‘‘शुरुआत बहुत कमजोर है।’’ ‘स्काईमेट वेदर’ ने इससे पहले पूर्वानुमान जताया था कि मॉनसून केरल में 30 मई को दस्तक देगा।

Read More: तेलीबांधा इलाके में डेढ़ लाख रुपए के गांजे के साथ पकड़ाए तीन तस्कर, 83 हजार रुपए नगद भी जब्त

मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा ने कहा कि कर्नाटक तटीय इलाके में चक्रवातीय परिसंचरण से दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगे बढ़ना बाधित हुआ है। विभाग ने कहा, ”एक जून से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं धीरे-धीरे जोर पकड़ सकती हैं, जिसके चलते केरल में वर्षा संबंधी गतिविधि में तेजी आ सकती है। लिहाजा केरल में तीन जून के आसपास मानसून की शुरुआत होने की उम्मीद है।” विभाग के अनुसार निम्न स्तरीय दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के चलते वर्षा संबंधी गतिविधियां तेज होंगी। इसके साथ ही अगले पांच दिन के दौरान उत्तरपूर्वी राज्यों में कुछ स्थानों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

Read More: पूरे प्रदेश में 15 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, संक्रमितों के आंकड़ों में कमी आने के बावजूद इस राज्य की सरकार ने किया ऐलान

केरल में सामान्य रूप से एक जून को मॉनसून दस्तक दे देता है। इसके साथ ही देश में चार महीने तक चलने वाली वर्षा ऋतु शुरुआत हो जाती है। मौसम विभाग ने इस महीने की शुरुआत में केरल में 31 मई को मानसून के दस्तक देने का अनुमान जताया था। इसमें चार दिन आगे पीछे होने का अनुमान था। आईएमडी ने रविवार की सुबह अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि केरल में मानसून की शुरुआत 31 मई के आसपास होने की उम्मीद थी। हालांकि, दोपहर तक उसने कहा कि इसकी शुरुआत 3 जून तक होने की उम्मीद है।

Read More: शहर में सुबह 11 से 5 बजे तक सभी व्यापार खुलने पर बनी सहमति, यहां रविवार और मंगलवार को रहेगा लॉकडाउन !

महापात्र ने कहा, ‘‘हम (देरी से शुरुआत के बारे में) सुबह में ही बता सकते थे। हालांकि, हम केरल में मानसून की शुरुआत के लिए सभी परिभाषित मापदंडों या मानदंडों की निगरानी कर रहे हैं। वर्तमान में, मानदंड पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं।’’ आईएमडी के अनुसार, केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत तीन मापदंडों पर निर्भर करती है। यदि 10 मई के बाद, 14 स्टेशनों में से 60 प्रतिशत – मिनिकॉय, अमिनी, तिरुवनंतपुरम, पुनालुर, कोल्लम, अल्लपुझा, कोट्टायम, कोच्चि, त्रिशूर, कोझीकोड, थालास्सेरी, कन्नूर, कुडुलु और मैंगलोर में लगातार दो दिन 2.5 मिलीमीटर या उससे अधिक वर्षा होती है तो दूसरे दिन केरल में मॉनसून की शुरुआत की घोषणा की जाती है, बशर्ते अन्य दो मानदंड भी साथ में हों।

Read More: 1 जून सुबह 6 बजे से ये जिला हो जाएगा अनलॉक, शाम 6 से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू

इसे हवा की गति से पूरक होना होगा। वहीं आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन (ओएलआर) अक्षांश 5-10 डिग्री उत्तर और देशांतर 70-75 डिग्री पूर्व तक सीमित बॉक्स में 200 वाट प्रति वर्ग मीटर (डब्ल्यूएम-2) से कम होना चाहिए। शर्मा ने कहा कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत की घोषणा के लिए आईएमडी के सभी मानदंड पूरे हो गए हैं। शर्मा ने कहा, ‘‘किसी भी बड़े मानसून उत्प्रेरक की अनुपस्थिति में, शुरुआत थोड़ी हल्की हो सकती है। इसके दक्षिण प्रायद्वीप और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिक हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। उत्तरपूर्वी भारत में समय पर प्रगति की उम्मीद है।’’ 

Read More: छत्तीसगढ़ में 13 हजार के पार पहुंचा कोरोना से मौत का आंकड़ा, आज 1655 नए मरीजों की पुष्टि, 37 की मौत

महापात्र ने कहा कि पश्चिमी हवाओं के कमजोर होने के साथ ही केरल में रविवार को बारिश में कमी आई। साथ ही पश्चिमी हवाओं की गहराई उम्मीद के विपरीत 4.5 किमी तक नहीं बढ़ी। ऐसे परिदृश्य में केरल में वर्षा गतिविधि में वृद्धि के लिए संवहनी बादल बनना कम से कम 1 जून तक अपेक्षित नहीं है। 1 जून से, स्थिति धीरे-धीरे अनुकूल हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह 3 जून के आसपास केरल में शुरू हो सकता है।’’ इस साल मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है।

Read More: इंग्लैंड की सबसे बड़ी झील में गिर गई थी भारतीय-मूल के जोड़े की सगाई की अंगूठी, फिर इस तरह मिली


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"