विपक्षी दलों ने ‘चढ़ावा चोरी’ और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में संसद परिसर में प्रदर्शन किया

विपक्षी दलों ने ‘चढ़ावा चोरी’ और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में संसद परिसर में प्रदर्शन किया

विपक्षी दलों ने ‘चढ़ावा चोरी’ और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में संसद परिसर में प्रदर्शन किया
Modified Date: August 6, 2026 / 11:39 am IST
Published Date: August 6, 2026 11:39 am IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों ने बृहस्पतिवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन दौरान विपक्षी सांसदों ने एक बड़ा बैनर पकड़ रखा था, जिस पर ‘अमित शाह, जवाब दो’ लिखा हुआ था।

विपक्षी दलों ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

विपक्षी नेताओं ने इन्हीं मुद्दों पर बुधवार को संसद परिसर में मार्च निकाला था, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव समेत विभिन्न विपक्षी दलों के कई सांसद और नेता शामिल हुए थे।

विपक्षी दलों का आरोप है कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़े मामले और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार जवाबदेही से बच रही है।

इन मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसद पिछले कई दिनों से रोजाना संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाषा हक

हक मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में