BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

राजस्थान में मानसून मेहरबान, सामान्य से 126 प्रतिशत अधिक बारिश

राजस्थान में मानसून मेहरबान, सामान्य से 126 प्रतिशत अधिक बारिश

राजस्थान में मानसून मेहरबान, सामान्य से 126 प्रतिशत अधिक बारिश
Bhasha
Published: 07 Jul 2025 | 3:56 pmModified: 07 Jul 2025 | 3:56 pm

जयपुर, सात जुलाई (भाषा) राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की मेहरबानी से इस सीजन में अब तक औसतन सामान्य से 126 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है क‍ि राज्य के अनेक भागों में बारिश का दौर अभी जारी रहने की उम्मीद है।

विभाग के अनुसार राज्य में इस साल एक जून से सात जुलाई तक की अवधि में अब तक कुल मिलाकर 183.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो सामान्य 81.3 प्रतिशत से 126 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में 284.5 मिलीमीटर (सामान्य 111.7 मिलीमीटर से 155 प्रतिशत अधिक) व पश्चिमी राजस्थान में 103.2 मिलीमीटर (सामान्य 57 मिलीमीटर से 81 प्रतिशत अधिक) बारिश हुई है।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक बारिश वाले पांच जिलों में करौली, भीलवाड़ा, धौलपुर, दौसा व टोंक है। करौली में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य 95.5 मिलीमीटर की तुलना में 258 प्रतिशत अधिक 341.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।

इसी तरह पश्चिमी राजस्थान, जहां अधिकांश जिलों में मानसून आमतौर पर सबसे बाद में और थोड़ी बारिश के साथ पहुंचता है, वहां भी इस बार अच्छी बारिश हुई है। जालोर में इस अवधि में आमतौर पर 70.6 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन इस बार अब तक 209 प्रतिशत अधिक 218.1 मिलीमीटर बारिश हुई है।

उन्होंने बताया कि ‘मानसून ट्रफ’ लाइन सोमवार को राज्य के गंगानगर से होकर गुजर रही है। इससे राज्य के भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में आगामी एक दो तीन दिन मध्यम से तेज व कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं गंगानगर तथा हनुमानगढ़ जिलों में भी बारिश हो सकती है।

‘मानसून ट्रफ’ एक निम्न दबाव का क्षेत्र है जो उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैला होता है।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार अपने सामान्य समय से एक हफ्ते पहले 18 जून को राजस्थान में दस्तक दे दी। उसके बाद से ये लगातार कमोबेश सक्रिय रहा है और विशेषकर पश्चिमी राजस्थान में अच्छी बारिश हुई है।

भाषा पृथ्वी नरेश प्रशांत

प्रशांत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: राजस्थान में मानसून मेहरबान, सामान्य से 126 प्रतिशत अधिक बारिश

People also search for:monsoonRajasthanRajasthan Monsoon
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm