संसद का मॉनसून सत्र शुरू, विपक्ष का पहला अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार

संसद का मॉनसून सत्र शुरू, विपक्ष का पहला अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार

संसद का मॉनसून सत्र शुरू, विपक्ष का पहला अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: July 18, 2018 7:57 am IST

नई दिल्ली।  संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो गया है। बता दें कि 18 जुलाई  से 10 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में कुल 18 बैठकें होंगी।आपको बता दें की इस बार के मानसून सत्र में मुख्य मुद्दा तीन तलाक,आर्थिक अपराधी ,और बैंको के लेन देन से सम्बंधित मुख्य मुद्दे हैं। इस सत्र में सरकार की ओर से कुल  46 विधेयकों अहम विधेयक में  शामिल किया गया है। 

 

सत्र शुरू होने से पहले  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने इस दौरान विपक्ष से पूर्ण सहयोग की भी उम्मीद की है। इस दौरान विपक्ष सरकार को घेरने की पूर्ण तैयारी में है। जिसके तहत मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में पहला अविश्वास स्वीकार कर लिया गया है. कांग्रेस और टीडीपी के कई सांसदों ने स्पीकर को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था जिसमें से एक प्रस्ताव को सदन में 50 से ज्यादा सांसदों के समर्थन के बाद स्पीकर की ओर से स्वीकार किया गया. अब इस प्रस्ताव पर अगले 10 दिन में चर्चा करने का वक्त तय किया जाएगा.

 

 

मानसून सत्र की शुरुआत में कई नए चेहरे भी सदन में प्रवेश करते दिखाई दिए जिनमे नॉमिनेटेड पार्लियामेंट सदस्य मैरी कॉम अपने नए लुक के साथ प्रवेश की। 

 

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किये जाने वाले शिल्पी रघुनाथ महापात्र व प्रसिद्ध ओडिशी नृत्यंगना सोनल मानसिंह ,राकेश सिन्हा को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई गई। 

 

 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में