Indian Squad For Zimbabwe Tour: ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इस घातक बल्लेबाज की हुई वापसी, 4 नए चेहरों को मिला मौका
Indian Squad For Zimbabwe Tour: जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है।
Indian Squad For Zimbabwe Tour/Image Credit: X Handle
- जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है।
- श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे।
- विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
Indian Squad For Zimbabwe Tour: नई दिल्ली: भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के बाद अब जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दिलाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। संजू इस समय भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। सैमसन लगातार तीन मैचों से फ्लॉप हुए थे और इसके बाद उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ा। उनकी जगह टीम में रिंकू सिंह की वापसी हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है।
प्रभसिमरन सिंह और अशोक शर्मा को पहली बार मौका
वहीं IPL में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले प्रभसिमरन सिंह को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। दूसरी तरफ आईपीएल 2026 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा को भी टीम में जगह मिली है। इसके अलावा मयंक यादव की भी टीम में वापसी हुई है। मयंक चोट की वजह से लगातार क्रिकेट से दूर हैं लेकिन अब वे जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। (Indian Squad For Zimbabwe Tour) इतना ही नहीं फास्ट बॉलर यश ठाकुर और स्पिनर हर्ष दुबे को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
Indian Squad For Zimbabwe Tour: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
🚨 News 🚨#TeamIndia squad announced for the 3️⃣-match T20I series against Zimbabwe.
More Details ▶️ https://t.co/sC19D5eW8y#ZIMvIND pic.twitter.com/ctbM5gFMtY
— BCCI (@BCCI) July 6, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- TA-DA Rule Change in Bihar: कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, सरकार ने TA-DA के नियमों में किया ये बदलाव, अब होगा तगड़ा फायदा
- Ram Mandir Trust Meeting: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी, जानिए अब किसके हाथ में होगी जिम्मेदारी?
- Mohan Yadav Latest News: वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिमों की नियुक्ति पर उठे सवाल तो भड़के सीएम मोहन यादव, विपक्षी नेताओं को दिया करारा जवाब, UCC पर भी कह दी ये बड़ी बात

Facebook


