Train Cancelled in Mumbai: भारी बारिश का कहर, अचानक रद्द हुई कई ट्रेनें, कई का संचालन प्रभावित, यात्रा से पहले देखें अपडेट

Train Cancelled in Mumbai: भारी बारिश का कहर, अचानक रद्द हुई कई ट्रेनें, कई का संचालन प्रभावित, यात्रा से पहले देखें अपडेट

Train Cancelled in Mumbai: भारी बारिश का कहर, अचानक रद्द हुई कई ट्रेनें, कई का संचालन प्रभावित, यात्रा से पहले देखें अपडेट

Train Cancelled in Mumbai | Photo Credit: AI

Modified Date: July 6, 2026 / 08:44 pm IST
Published Date: July 6, 2026 8:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुंबई मध्य मंडल में जलभराव
  • भारी बारिश से रेल सेवाएं प्रभावित
  • चार गाड़ियां रद्द

मुंबई: Train Cancelled in Mumbai पश्चिम रेलवे के मुंबई मध्य मंडल में भारी बारिश से जलभराव के चलते चार यात्री गाड़ियां रद्द कर दी गई हैं। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता के अनुसार पश्चिम रेलवे के मुम्बई मध्य मंडल पर जलभराव के कारण कई रेल सेवाएं रद्द रहेंगी।

Train Cancelled in Mumbai उत्तर पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि गाडी संख्या 22915 (बान्द्रा टर्मिनस-हिसार) छह जुलाई तथा गाड़ी संख्या 22916 (हिसार-बान्द्रा टर्मिनस) सात जुलाई को रद्द रहेगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह गाड़ी संख्या 22933 (बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर) छह जुलाई और गाड़ी संख्या 22934 (जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस) सात जुलाई को रद्द रहेगी।

प्रवक्ता के अनुसार इसी तरह मध्य रेलवे में ठाकुरबारी-मंकी हिल स्टेशनों के आसपास भूस्खलन होने के कारण भी राजस्थान से जुड़ी कई यात्री गाड़ियों का संचालन प्रभावित होगा, कई गाड़ियों का मार्ग बदला गया है तथा कुछ को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।