कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के एक गांव में प्रार्थना सभा के दौरान लोगों के एक समूह द्वारा हमला करने से 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना रविवार की बताई जा रही है। पुलिस गांव में नजर रहे हुए हैं और जांच पड़ताल जारी है।
बताया जा रहा है कि कोल्हापुर के कोवाड गांव में भीमसेन चौहान के घर पर लोग रविवार को आयोजित प्रार्थना में हिस्सा ले रहे थे, उसी समय तलवार, लोहे की छड़ और कांच की बोतल लिए 10 से 15 लोगों का एक समूह मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वहां पहुंचा।
यह भी पढ़ें : यूआईडीएआई ने स्कूलों को चेताया, बच्चों के दाखिले के समय न रखें आधार अनिवार्यता की शर्त
इन लोगों ने प्रार्थना कर रहे लोगों पर न केवल पत्थर फेंके बल्कि घर में घुसने की कोशिश की। हालांकि, प्रार्थना सभा में शामिल कुछ महिलाओं ने हमलावरों पर मिर्च पाउडर छिड़क कर उन्हें भागने पर मजबूर किया। पुलिस के मुताबिक इस घटना में 12 लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इलाके में निगरानी कर रही हैं। हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।